फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिजन चौपाल का बूथ बदलने से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी
विज्ञापन

भौराकलां। गांव सदरूद्दीननगर स्थित हरिजन चौपाल का बूथ बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सदरूद्दीननगर के बूथ संख्या-167 हरिजन चौपाल को कुछ दिन पूर्व हुए निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा समाप्त कर दिया गया है। गांव के इस बूथ से जुड़े वोटरों को जूनियर हाईस्कूल के बूथ से जोड़ा गया है। इस चौपाल का बूथ समाप्त किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने चौपाल में बैठक कर खत्म किए गए बूथ को फिर से बनाए जाने की मांग की। देवीदास व राजसिंह ने कहा कि चौपाल के बूथ पर पिछले करीब 30 वर्षों से ग्राम पंचायत, विधानसभा व लोकसभा के वोट डाले जाते रहे हैं। इस बूथ पर सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं और आज तक बूथ पर चुनाव कर्मचारियों को भी कभी कोई परेशानी नहीं हुई। आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ नेताओं ने स्वार्थ के चलते अकारण बूथ परिवर्तन कराया है। बैठक में सोराज, गिलो, पसंदी, हरवीर, मुनेश, जगमती, समुद्री, केवलदास, रामशरण और देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें