फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली-मीरापुर रोड पर टैंपो की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती सहित तीन घायल हो गए। मवाना निवासी अमरीश पुत्र आलोक शर्मा अपनी पत्नी राधा और भाई दिनेश के साथ बाइक से खतौली की ओर आ रहा था। खतौली-मीरापुर मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे टैंपो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे की अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें