फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (भानू) ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। भाकियू भानू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को सौंपा।
मंगलवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि गन्ना बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए तथा भुगतान में विलंब करने वाले मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हाल ही में हुए ओलावृष्टि से फसल के नुकसान का आंकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए। शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाए आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अजयपाल भैंसी, आदिश सोम, अनुज सोम, सुबोध सोम, नफीस मलिक, फसीह अख्तर, शादाब मंसूरी, सलीम मलिक, शारिक कुरैशी, अब्दुल करीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें