खतौली। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव कढ़ली के ग्रामीणों ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर मनरेगा व अन्य कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग एवं बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। बताया कि मनरेगा में उन लोगों के जॉब कार्ड बना रखे हैं, जिन्होंने कभी फावड़ा भी चलाकर नहीं देखा। उज्ज्वला योजना में 1800 रुपयों से 1000 रुपये तक लोगों से ले रखे हैं, जो पात्र नहीं हैं। उन लोगों को ही इस योजना का लाभ दिया है। पात्र लोग को योजना का लाभ नहीं दिया गया है। गांव में आज तक डस्टबिन नहीं रखे गए हैं। उनका पैसा गबन कर लिया गया है। शौचालयों के निर्माण में धांधलेबाजी की गई है। गांव में अन्य विकास कार्यों में रुपयों का गबन किया गया है। ग्रामीणों ने एडीएम से जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की मांग की है।