कैंप में 300 पशुओं का चेकअप
चरथावल। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पशु रोग निवारण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पीपलशाह गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर विशेष कैंप का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने गो माता की पूजा अर्चना करने केे बाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से कैंप में में मिलने वाली सुविधाओं का फायदा उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर देशी नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डिप्टी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वासुदेव तोमर, डॉ. विपिन तोमर, मंडल उपाध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, ग्राम प्रधान प्रद्युम्मन पुंडीर, डॉ. हर्षवर्धन, सतीश कुमार का सहयोग रहा। संयोजक चरथावल के पशु चिकित्साधीक्षक डॉ. अमरदीप सिंह ने बताया कि 300 पशुओं का चेकअप कर दवाएं प्रदान की गई।