भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में ग्रहण करें
मीरापुर। धार्मिक रामलीला समिति के बैनरतले मीरापुर में तीसरी श्रीरामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह ने पूजा अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से दर्शक भगवान राम के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें। थाने के निकट धार्मिक रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं ने रामानंद सागर कृत रामायण का पर्दे पर प्रदर्शन कराया। गौरव त्यागी ने रामलीला समिति को नया प्रोजेक्टर भेंट किया। इसी प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला का प्रदर्शन किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर महेंद्र धीमान, मयंक शर्मा, चौबे सिंह, सुभाष धीमान, मोहन धीमान, सोनू धीमान, मंयक ठाकुर, शशांक शर्मा, आयुष, मुकेश, विशाल आदि मौजूद रहे।