पूरा देश किसानों पर निर्भर होता है: तंवर
जानसठ। भाजपा किसान मोर्चे के नवनियुक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष यनेश तंवर का व्यापार मंडल ने स्वागत किया। स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि किसान पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा की रीड की हड्डी है। सोमवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व जागरूकता मंच द्वारा पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में यनेश तंवर ने कहा कि पूरा देश किसानों पर निर्भर होता है। देश में किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से बर्बाद होती है, तो इसका पूरा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। भाजपा ने किसानों के लिए हरसंभव सहायता कर उन्हें उभारने का काम किया है। संचालन कमल पंवार ने किया। स्वागत समारोह में पूर्व सभासद विकास गुप्ता, राजा कर्णवाल, प्रदीप कांबोज, रमेश, आलम, अमरपाल, प्रदीप पंवार, चौधरी राजकुमार, सोनल छाबड़ा, राजकुमार, सोनल छाबड़ा, मामचंद, राजू कश्यप, रजनीश कश्यप, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, आदि मौजूद रहे।