फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना में सिंचाई विभाग परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि अटल जी ने हमें सिद्धांतवादी और देश के विकास की राजनीति करना सिखाया है। अगर हम उनके बताए मार्ग का अनुसरण करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, डॉ. दिनेश धीमान, अमित राठी, हरीश राठी, पंकज माहेश्वरी, प्रकाशवीर बाबूजी प्रधान, गोविंद शुक्ला, बिट्टू, संजय कोरी, नीटू सभासद, ब्रजवीर डायरेक्टर, हरपाल महार, रविंद्र चौधरी, महेंद्र चौहान, रामपाल सहरावत आदि दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंत्र का उच्चस्वर में उच्चारण कर अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें