फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने कहा कि यदि हमारी पुरानी पेंशन बंद कर रहे हैं तो सांसदों और विधायकों की भी पुरानी पेंशन बंद होनी चाहिए। बालेंद्र सिंह ने कहा कि एक समय में सभी सांसदों और विधायकों ने हमारी मांगों का समर्थन किया, आज ये पीछे हट रहे हैं। संयोजक रविंद्र नागर ने कहा कि पेंशन हमारा मूल अधिकार है। पेंशन ही बुढ़ापे में उसका सहारा है। समन्वयक संजीव बालियान ने कहा कि शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली में किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। कुलदीप शर्मा 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार एवं धरने की घोषणा की। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, जयलाल शर्मा, हुकुमचंद शर्मा, शशिकला तोमर, सुभाष शर्मा, हरिओम कौशिक, प्रयोष राणा, धर्मेद्र कुमार सिंह, उमा चौधरी, दिनेश शर्मा, पूरण सिंह, राजीव भट्ट, प्रविता शर्मा, शैलेंद्र, अवनीश राठी, अनुज गोयल, इंदुभूषण, रोहताश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें