फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार सवार एक महिला और बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि सभी को मामूली चोटें पहुंची। खतौली निवासी तरुण पुत्र सुरेंद्र, विकास कुमार पुत्र राजेंद्र, सोपान पुत्र सुरेंद्र, करुणा पत्नी संदीप, डा. विपिन पुत्र पदम सिंह निवासी देवबंद कार द्वारा करनाल से वापस खतौली आ रहे थे। कार को डा. विपिन चला रहा था। जब ये लोग रतनपुरी में काली नदी के पास पहुंचे, तो कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिरकर पलट गई। जिससे कार सवार सभी उसके नीचे दब गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन गनीमत रही कार सवार सभी लोग सुरक्षित थे। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें