जानसठ। कस्बे के मोहल्ला बुधकटेरा निवासी वीरसिंह उपाध्याय का कच्चा मकान बरसात के चलते भरभराकर गिर गया। जिसमें हजारों रुपये का सामान दबकर खराब हो गया। वहीं गांव अहरोड़ा निवासी सरोज पत्नी रामदास की छत अचानक गिर गई। गांव तालड़ा में पूर्व प्रधान महेंद्र कांबोज के मकान की छत अचानक गिरने से मलबे में दबने से दो गाय घायल हो गई। गांव दक्षिणी घटायन निवासी राजवीर पुत्र मामराज वाल्मीकि का मकान तेज बारिश के बाद अचानक भरभराकर गिर गया। जिसमें घरेलू सामान दब गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल से सामान को निकाला। लेखपाल इंद्रेश मोहन गुप्ता ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।