फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर को लेकर जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण को लेकर आम जनता लगातार शिकायतें कर रही है। जनता को न तो समय पर सिलेंडर मिल रहा है और न ही सब्सिडी का सीधा लाभ मिल पा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएसओ सुनील पुष्कर ने सभी गैस एजेंसियों को पत्र जारी किया है। कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को शासन एवं ऑयल कंपनी के गाइड लाइन के तहत निर्धारित नियमों एवं आदेशों के अनुरूप मिलना चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी किया जाना सुनिश्चित किया जाए और निर्धारित मूल्य पर ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराएं। गोदाम एवं गैस एजेंसी के बाहर एजेंसी प्रोपराइटर, प्रबंधक, गोदाम प्रभारी और जिला पूर्ति अधिकारी, निरीक्षक माप-तौल एवं ऑयल कंपनी के वितरक अधिकारी, फायरबिग्रेड का नंबर लिखा होना चाहिए। व्यवसायिक उपयोग में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें