मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया
बुुढ़ाना। हिंदू युवा वाहिनी शाखा बुढ़ाना द्वारा कस्बे के नदी वाला मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यज्ञ का आयोजन कर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुकेश राणा, पवनीश, शुभम शर्मा, मोनू, अभिषेक संगल, विनित, सुधीर, मोहित, सुमित, अंकुश, जितेन्द्र व पारूल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।