पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी निवासी 42 वर्षीय रमाकांत गुप्ता पुत्र बिजेंद्र गुप्ता कई वर्षों से देवबंद शुगर मिल में मैकेनिक का कार्य करता था। शुक्रवार दोपहर वह शुगर मिल में किसी मशीन पर चढ़कर काम कर रहा था अचानक गिरे एक रोलर के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।