फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डांक सेवकों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उप डाकघर के सभी ग्रामीण डाक सेवक धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार से कमलेश चंद्रा रिपोर्ट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

उप डाकघर बुढ़ाना के सभी ग्रामीण डाक सेवक बुधवार को सुबह करीब 10 बजे उप डाकघर कार्यालय में पहुंचे। अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डाक सेवकों ने डाकघर परिसर में धरना दिया। डाक सेवकों ने बताया कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उन्होंने अगस्त 2017 में भी हड़ताल की थी। सरकार के वेतन बढ़ाने के आश्वासन पर उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी थी। आरोप है कि आज तक उनके वेतन में वृद्धि नही की गई। ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार से कमलेश चंद्रा रिपोर्ट लागू करवाने की मांग की। मौके पर ओमेंद्र मलिक, धर्मपाल, सत्यपाल, चंद्रपाल शर्मा, सुंदरपाल, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद सहित सभी ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें