फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, 5 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव अखलाकपुरा में कच्चे मकान की छत ठीक करते हुए अचानक गिरी गई। जिसके मलबे के नीचे दबने से पांच लोग घायल हो गए। शुक्रवार को गांव अखलाकपुरा निवासी नसीर पुत्र रशीद, साकिब पुत्र नफीस, शोएब व सोहेल पुत्रगण फरमान, जान मोहम्मद पुत्र नसीर अपनी कच्चे मकान की छत ठीक कर उस पर पन्नी बिछा रहे थे, उसी दौरान छत भरभरा कर नीचे गिर गई। पांचों लोग मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़। ग्रामीणों ने बमुश्किल मलबे के भीतर पांचों को बाहर निकालकर गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पांचों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें