बुढ़ाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए रमजान माह में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था ठीक रखने की मांग की। ब्लॉक बुढ़ाना के भाकियू कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें भी रमजान में कस्बा तथा देहात क्षेत्र में बिजली और पानी की नियमित आपूर्ति तथा सफाई व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, सुभाष बालियान, सुधीर, नीटू, संदीप, हसरत, उस्मान, कलुआ, तिजारत मौजूद रहे।