मुजफ्फरनगर। शिव सेना कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी से मिल कर आईपीएल सट्टे और नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग। इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार और नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान ने बताया कि इन दिनों आईपीएल मैचों पर सट्टा और नशीली दवाइओं की बिक्री हो रही है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। एसपी सिटी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेश शर्मा, लोकेश सैनी, शैलेंद्र, मंगत राम, आशीष मिश्रा, सूरज सेठी, राजन वर्मा, वैभव यादव, विवेक शर्मा, अमित कश्यप, सुरेश धीमान आदि मौजूद रहे।