पांच प्राथमिक विद्यालयों अंग्रेजी में होगी पढ़ाई
भोपा। मोरना क्षेत्र में पांच प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम बनाए गए हैं।
मोरना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कासमपुर का इंग्लिश मीडियम के रूप में उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अनिल राठी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे विद्यालय के शिक्षक योग्य हैं, उन्हें बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत मोरना क्षेत्र के पांच विद्यालय प्राथमिक विद्यालय कासमपुरा, प्राथमिक विद्यालय रहकड़ा नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय भोपा नंबर-1, प्राथमिक विद्यालय मजलिसपुर तौफिर, प्राथमिक विद्यालय शुक्रताल को इंग्लिश मीडियम किया गया। रहकड़ा की ग्राम प्रधान बबीता ने उद्घाटन किया। स्कूल की छात्राओं मानसी, आकांक्षा, सारिका व कल्पना द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन बबीता व औसाफ अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने टीएलएम कक्ष का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष ऋषिराज राज, रामकुमार, जूनियर संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार, प्रदीप कुमार, महमूदल हसन, आजाद वीर, अरविंद शर्मा, शर्मिल राठी, अजय जैन, सतबीर सिंह, राकेश बालियान, राजेश राठी, अंजू चौधरी, अंजू वालिया, रीनू, अनिल दत्त शर्मा, जिला समन्वयक योगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।