फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइवे पर कार ट्रक में घुसी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर कार ट्रक में घुसी
विज्ञापन

खतौली। नेशनल हाइवे पर कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
मुरादनगर के डागर विहार निवासी पिंटू पुत्र सुखबीर व मेरठ के मवाना निवासी नीरज पुत्र ओम स्वरूप कार द्वारा शनिवार को हरिद्वार से मुरादनगर जा रहे थे। हाइवे पर क्वालिटी होटल के पास आगे जा रहे ट्रक में कार पीछे से जा घुसी। टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पिंटू और नीरज घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें