मोरना। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला बाजार स्थित डॉ. चंद्रपाल सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। संयोजक रविंद्र वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहित व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश व प्रदेश की जनता ले रही है तथा पार्टी अपने वादों को पूरा करते हुए देश में विजय की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सम्मान को पूरे विश्व में बढ़ाया है। अध्यक्षता लाला वेदप्रकाश ने की तथा संचालन भूपेंद्र वाल्मीकि ने किया। लाला सत्यप्रकाश, रमेंद्र शर्मा, नीशू शर्मा, सुभाष, प्रवीण शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, शुभम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।