बारिश के दौरान गिरी बिजली
खतौली। बारिश के दौरान बिजली गिरने से कई मकानों में विद्युत उपकरण फुंक गए।
बुधवार की सुबह 11 बजे बारिश पड़ने लगी। बारिश के दौरान बिजली कडक़ी। मोहल्ला काननूगोयान में बिजली तारों पर बैठे पक्षी के ऊपर आ गिरी। पक्षी तो उड़ गया, लेकिन तारों पर बिजली गिरने से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर निकल पड़े। मकानों में बिजली की लाइन में फाल्ट हो गए। मोहल्ला निवासी आदीश मांगलिक के मकान में टीवी, सैटप बॉक्स, वीशू माहेश्वरी के मकान में टीवी, पिंटू जैन के माकन में टीवी, इंवर्टर, सुधीर जैन व उमेश माहेश्वरी के मकान में रखे टीवी समेत कई बिजली के उपकरण फुंक गए। बिजली के उपकरण फुंकने से हजारों रुपयों का नुकसान पहुंचा है।