मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड स्कूल में योगनिंद्रा कार्यक्रम हुआ। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग निंद्रा कराई। उन्होंने बताया कि योगी की निंद्रा एक विशेष प्रकार की होती हैं। जिसे सजग निंद्रा अथवा चेतन निंद्रा कहते हैं। उन्होंने बताया कि योग निंद्रा तनावग्रस्त जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह उसे शीघ्र ही तनाव रहित बनाकर सुखद जीवन जीने की प्रेरणा देती है। इसके अभ्यास से शरीर में ताजगी, स्फूर्ति तथा शक्ति का पुनर्निर्माण होता है। यह क्रिया तनाव, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप तथा मानसिक रोगों को दूर करने में अत्यंत प्रभावशाली है। इस दौरान आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि योग से असाध्य रोगों का निवारण संभव है। कहा कि नियमित योग करने वाला हमेशा निरोगी होता है। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, आर्य रत्न आचार्य गुरूदत्त आर्य, ओमप्रकाश वर्मा, दिनेश कुमार, राज सिंह पुंडीर, यज्ञदत आर्य, राजीव रघुवंशी, रेखा शर्मा, सरिता धीमान, मुनेश मान, कोमल वर्मा, अर्चना सिंह साधक, साधिकांए मौजूद रहे।