पशुुपालकों में दहशत का माहौल
बुढ़ाना। कस्बे में गंभीर बीमारी के कारण एक सप्ताह में दर्जनों पशु मर गए। पशुपालकों में बीमारी को लेकर दहशत व्याप्त है।
कस्बे में एक सप्ताह पहले अचानक पशुओं में अज्ञात बीमारी फैल गई। पशुपालकों का कहना है कि यह बीमारी सभी दुधारू पशुओं में आई है। इस बीमारी में दुधारू पशु को पहले कंपन होता है। देखते ही देखते पशु जमीन पर गिरकर मर जाता है। निजी तथा सरकारी चिकित्सकों को इस बीमारी का इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस बीमारी के कारण कस्बा निवासी रामेश्वर सैनी, सोनू, दिलशाद, राजू, राकेश, वेदपाल, अय्यूब, तेजपाल कोरी, सुशील, श्रीमति रहीसा, कृष्णपाल, बेदी आदि के दुधारू पशु इस बीमारी की भेंट चढ़ गए। पशु पालकों का कहना है कि कस्बे के पशु चिकित्सालय में इस बीमारी के संबंध में कई बार सूचित किया जा चुका है। किसी ने इस तरफ ध्यान नही दिया। पशुपालकों ने विभाग के अधिकारियों से बीमारी की रोकथाम की मांग की। रालोद नेता बाल किशोर त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, आदेश त्यागी आदि ने सरकार से पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की।