खतौली। श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित छह दिवसीय खेल महोत्सव के अंतिम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पटेल हाउस ने टैगोर हाउस को हराया। फाइन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टैगोर हाउस की टीम ने सौ रन बनाए। जिसके जवाब में पटेल हाउस के बल्लेबाज अक्षय ने शानदार पारी खेलते हुए 70 बनाकर अपनी टीम को विजय दिलाई। नमन चंद्रवंशी को मैन ऑफ द मैच तथा अक्षय को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। कालेज अध्यक्ष रामरिक्षपाल, नवीन चंद्रवंशी, प्रवीन कुमार चंद्रवंशी, प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी, पीटीआई जितेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, विजेंद्र कुमार, सीमा, मंजू, विनीता, अंजलि, रितु, साक्षी आदि का सहयोग रहा।