फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में महिला गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सड़क किनारे खड़ी महिला ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जाम लगाया। थाना फुगाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा में यामीन की पत्नी मोहसीना सड़क किनारे अपनी दुकान के सामने खड़ी थी। बृहस्पतिवार को शाम कांधला की ओर से तेज गति से आए ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की चपेट में आने से महिला मोहसीना घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इसी दौरान ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। क्षुब्ध परिजनों व ग्रामीणों ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें