तीन को सांप ने डसा
मुजफ्फरनगर। महिला सहित तीन लोगों को जहरीले सर्प ने डस लिया। तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिखेड़ा के गांव बिहारी की महजबी पत्नी मोहम्मद रजा, हड़ौली के मुकेश पुत्र कूड़ा और खुड्डा के राजकुमार को जहरीले सर्प द्वारा डस लेने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।