मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर के गांव संधावली के ग्राम प्रधान कीर्तनापाल की मां ओमवती (70) सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेतों से लौट रही थी। हाईवे पर महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान चालक कार लेकर भाग निकला। बाइक से लोगों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन बाइक फिसलकर गिरने से वे भी घायल हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।