फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल के पात्रों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल के पात्रों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन

खतौली। शासन के आदेश पर विद्युत निगम ने बिजलीघर पर शिविर लगाकर बीपीएल सूची के पात्रों को नि:शुल्क 90 विद्युत कनेक्शन दिए। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ सर्वसमाज के लोगों को मिलेगा। विधायक तथा विद्युत वितरण मंडल मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने 90 लोगों को निशुल्क बिजली कनेक्शन का वितरण किया। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि निगम को पचास कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष में बीपीएल सूची के पात्रों को 90 कनेक्शन दिए गए हैं। इसमें 60 नगर तथा 30 देहात क्षेत्रों के लोगों को दिए गए हैं। आवेदन आने पर अभी और कनेक्शन दिए जाएंगे। शिविर में एसडीओ नगर मनोज कुमार, एसडीओ देहात पुष्पदेव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें