पुलिस पर्यवेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण
भोपा। लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के उद्देश्य से चुनाव पर्यवेक्षक पुलिस ने क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करते हुए तैयारी का जायजा लिया। सीओ भोपा व प्रभारी निरीक्षक से जानकारी कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिजनौर लोकसभा चुनाव के पर्यवेक्षक केरल के आईपीएस जी. लक्ष्मण ने सोमवार को थाने पर सीओ भोपा, थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल से क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। उसके बाद गांव जौली व भोपा के बूथों का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक ने दोनों गांव के संभ्रांत लोगों से मतदान के समय आने वाली समस्या की जानकारी की। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों की सूची बनाई गई है। पानी व लाइट आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश भी दिए। दंगा प्रभावित गांव जौली को गंभीरता से लिया तथा दो बूथों के बीच कम दूरी होने पर उन्हें ठीक करने के आदेश दिए। पर्यवेक्षक के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। मोरना व ककरौली क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया गया।