फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से वोट डालना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और वोट डालने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने में प्रशासन जी जान से जुुटा है। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बुढ़ाना विधानसभा में तीन लाख 59 हजार मतदाता है। 17 हजार 627 नए मतदाता बने है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र को 33 सेक्टर और 4 जोन में विभाजित किया गया है। 175 मतदान केन्द्रों में 371 बूथ बनाए गए है। बताया कि 100 बूथ संवेदनशील की श्रेणी में आते है। इन पर प्रशासन की पूरी नजर है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव गोयला व हजूर नगर में चुनावी पाठशालाओं का आयोजन किया। उन्होंने दोनों गांव में बूथ पर जाकर गांव वालों को ईवीएम से वोट डालना सिखाया। गांव वालों को आचार संहिता का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें