दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
मोरना। दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में ककरौली व जानसठ मार्ग पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान पैदल जा रहे गांव टंढेड़ा निवासी सन्नी भी बाइकों की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार जानसठ के गांव सालारपुर निवासी गुलशेर पुत्र रमजानी व गांव मुझेड़ा निवासी मोहसीन पुत्र अनीस घायल सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मोरना व जानसठ अस्पताल में भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।