फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
योग करो स्वस्थ रहो
विज्ञापन

मोरना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेपीएस पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में मुजफ्फरनगर के अथक योग फिटनेस क्लब के मयंक ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर योग से मानव शरीर को होने वाले फायदों के बारे मेें जानकारी दी। शुभांगी देवी ने बताया कि खानपान को सुनियोजित कर योग द्वारा स्वस्थ जीवन को अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक कृष्णकांत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल मैनेजर मोहनी शर्मा ने योगाचार्य का धन्यवाद किया। आयोजन में संगीता श्रीवास्तव, करुणा वत्स, मधु, प्रतिभा, दीपाली, मंजू, हिमानी, राहुल, तुषार, नेन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें