खतौली। रेलवे लाइन के दोहरीकरण को लेकर खतौली से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन तक नया रेलवे ट्रैक को बिछाया गया है। नए रेलवे ट्रैक पर तेजी से काम चल रहा है। नए रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन कराने की तैयारी शुरु कर दी गई है। जिसको लेकर बुधवार को डीआरएम आरएन सिंह खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए खतौली स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम ने यात्रियों से भी सुविधा संबंधित जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नए रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।