फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का झंडा कुचल कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे के कानूनगोयान मोहल्ले में बस स्टैंड वाली गली में युवा छात्र नेता वरुण त्यागी ने पेंट से पाक का झंडा बना दिया और पाकिस्तान मुर्दाबाद लिख दिया। उसके बाद वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति ने पाकिस्तान की करतूत को जमकर कोसा और पूरे दिन झंडे के ऊपर से गुजरते रहे। खेतों में जाने वाले किसानों ने ट्रैक्टर और बुग्गियां भी उसी के ऊपर से उतारी और शहीदों को याद किया। छुट्टी के बाद स्कूल से लौटने वाले नौनिहालों ने भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वरुण त्यागी, तरुण त्यागी, शुभम त्यागी, विशाल कौशिक, अनमोल, अपूर्व कुमार, शाकिर, बंटू त्यागी, जितेंद्र कुमार, सुहेल आदि ने विरोध जताते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें