फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जन समस्याओं को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कस्बे में जनसमस्याओं को सुना। क्षेत्रीय किसानों ने सांसद को बताया कि शुगर मिल द्वारा गन्ना क्रय केंद्रों के किसानों की अधिक पर्चियां तथा गेट के किसानों की कम पर्चियां भेजी जा रही है। इस पर सांसद ने गन्ना प्रबंधक बलधारी सिंह को बराबर बराबर पर्चियां भेजने के लिए कहा। कुछ लोगों ने सांसद को क्षेत्र में प्रदूषित पानी के बारे में भी बताया। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से इस विषय में गंभीरता पूर्वक बात कर समस्या का हल कराएंगे। दौरान भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल, मनोज राठी, वीर सिंह कश्यप, पुष्पेंद्र कुमार, सुमन सिंह बालियान, कुलवीर सिंह, ओमपाल सिंह, नेपाल सिंह, मन्नू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें