सड़क हादसे में कैंटर चालक घायल
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर एक्सल टूटने के कारण कैंटर डिवाइडर से टकरा गया। मेरठ निवासी जगन शर्मा (27) शनिवार को मेरठ से कैंटर में चोकर भरकर शामली जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के जंगल में अचानक कैंटर का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने के कारण कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकराकर पलट गया। हादसे में कैंटर का चालक जगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर के चालक को बाहर निकाला। घायल अवस्था में चालक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस ने घायल के परिजनों को दी है।