फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तीन अलग-अलग हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आखलौर निवासी रविंद्र (40) पुत्र रामदास बड़कली मोड़ स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से काम पर आ रहा था। देवबंद मार्ग पर जैसे ही वह बधाई मोड़ पर पहुंचा, तो तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रविंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए परिजनों को हादसे की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। उधर, शहर के सरकुल रोड पर वाहन की टक्कर से मोहल्ला जनकपुरी निवासी बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिजेंद्र को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, नई मंडी क्षेत्र में हाईवे के जानसठ बाईपास पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। कार सवार तीनों युवक हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। घायलों में नई दिल्ली के मयूर विहार निवासी लाल सिंह, रामपुरी निवासी ऋषभ और गाजियाबाद के सिंहानी गेट नंदग्राम निवासी रवि शामिल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें