फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से 31 जनवरी तक स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीपीआरओ के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में एक जनवरी से 31 जनवरी तक स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में सफल लाभार्थियों को संमानित किया जाएगा। पीएम आवास योजना में बनाए जा रहे मकानों के बारे में जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ऐसे परिवार जो प्राकृतिक आपदा के कारण छतविहीन एवं आश्रयविहीन हो जाते है, उनका प्राथमिकता के आधार पर चयन होगा। सभी बीडीओ को गोशाला और चारागाह के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश डीएम ने दिए। जल निगम की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य अधूरे पडे़ है उन्हें शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएं और उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएं। सीडीओ अर्चना वर्मा, डीडीओ मोतीलाल व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें