गढ़ी में खतौली मिल का गन्ना क्रय केंद्र बना
जानसठ। गांव गढ़ी के किसानों को अपना गन्ना डालने के लिए गांव सादपुर जाना पड़ता था। क्षेत्र के किसान पिछले 25 वर्षों से खतौली शुगर मिल के जीएम से केंद्र खुलवाने की मांग करते आ रहे थे। सोमवार को शुगर मिल ने गन्ना क्रय केंद्र स्वीकृत किया। जिसका उद्घाटन सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह और डायरेक्टर उदयवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए खतौली शुगर मिल ने किसानों के लिए गन्ना क्रय केंद्र खोला है। कैन मैनेजर वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र, विनोद कुमार, किसान हाजी रमजान, सुरेश कांबोज, मनीष शर्मा, कुलदीप कांबोज, मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, प्रधान बबलू, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।