खतौली/जानसठ। सोमवार को तहसील में दीपावली की छुट्टी के बाद संपूर्ण समाधान दिवस लगा। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने दी। जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम विजय कुमार ने की। बिजली, सिंचाई और राशन कार्ड आदि की शिकायतें आईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए। 19 शिकायतों में से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, विद्युत जेई नरेश कुमार, तहसीलदार इंद्र देव शर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समुद्र सैन आदि मौजूद रहे।