एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। मोहल्ला सराफान में महफूज पुत्र रफुउल्ला की बकरी करंट की चपेट में आकर मर गई। यह हादसा मंगलवार की सुबह आठ बजे मस्जिद के पास लगे बिजली के खंभे में करंट उतरने के कारण घटित हुआ। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम व एक्सईएन को बिजली का खंभा हटवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद शबाना परवीन, रईस, मोहम्मद नसीम, नौशाद, जाहिद, सुंदर शर्मा, वसीम, शकील, सलीम, आरिफ आदि शामिल रहे।