मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में सुभारती डेंटल कालेज के सहयोग से शनिवार को डेंटल कैंप लगाया गया। डॉक्टरों ने बंदियों और कैदियों को दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए। डॉ. संचित प्रधान ने टीम के साथ बंदियों और कैदियों के दांतों का परीक्षण एवं उपचार किया। इस दौरान 150 बंदियों में दांतों की बीमारी पाई गई। डॉक्टरों ने उन्हें दांतों की उचित देख रेेख के बारे में बताया। डेंटल वैन भी कारागार पर भेजी गयी। जेल अधीक्षक एके सक्सेना, जेल चिकित्सक डॉ चंद्रगुप्त, जेलर कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। जेल अधीक्षक सक्सेना ने डॉक्टरों की टीम का आभार जताया।