गणेश जन्मोत्सव पर बच्चों ने दी प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति के द्वारा जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित गणेश उत्सव समारोह के दूसरे दिन मार्निंग ग्लोरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पंडित अवध राज आचार्य के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय भगवान गणपति जन्मोत्सव समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, एडीजे मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. मुकेश जैन एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. नूतन जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ये आयोजन 21 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति के संस्थापक संजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल तायल, सभासद विपुल भटनागर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र बंसल, महासचिव सुनील अग्रवाल, महामंत्री पंकज धरमानी, उप मंत्री दिनेश पाल और नीरज गर्ग, संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल, संकित जैन, प्रचार मंत्री देशपाल, उपाध्यक्ष पंकज सिंघल, सुनील कुमार दास, जगवीर सिंह, संदीप गोयल, अमित बंसल, मोहित गुप्ता, विजय अग्रवाल, मदन सिंघल आदि रहे।