आयोजकों ने भीम आर्मी से पल्ला झाड़ा
मुजफ्फरनगर। शाहपुर के एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार शाम भीम जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर के प्रपौत्र राजरतन आंबेडकर व पूर्व मंत्री विनोद तेजियान ने संबोधित किया था। शुरूआत में कार्यक्रम को भीम आर्मी (भीम सेना) का बताकर आयोजकों ने आसपास के गांवों में जनसंपर्क किया गया था। यही नहीं कार्यक्रम में भीम सेना जिंदाबाद के नारे भी जमकर लगे थे, जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन अब आयोजकों से जवाब तलब कर रहा है। अब भीम जागरण के आयोजकों ने भीम आर्मी या भीम सेना से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। गांव काकड़ा निवासी आयोजक अमित शिवाजी गौतम ने कहा कि उक्त कार्यक्रम दलित समाज का था, जिससे भीम आर्मी का कोई भी संबंध किसी तरह का नहीं है।