फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि केरल राज्य में आई भयंकर बाढ़ के कारण विस्थापितों के पुनर्वासन एवं आर्थिक सहयोग को जिले के समस्त अधिकारी और कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे। मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि केरल राज्य में आई बाढ़ के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ के चलते लाखों की संख्या में व्यक्ति बेघर हो चुके हैं तथा राहत कैंपों में शरण लिए हुए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से केरल राज्य में प्रभावित व्यक्तियों के लिए राहत सामग्रियां एवं धनराशि भेजी जा रही है। केरल के प्रभावित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने हेतु धनराशि के लिए उल्लिखित किया गया है कि नकद धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भेजी जाये। जिले के समस्त अधिकारी और कर्मचारी कम से कम अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगे। आरटीजीएस के माध्यम से सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डियां के बैंक खाते में पैसा जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें