फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बालिका कबड्डी के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से केके इंटर कालेज बघरा में जल बचाओ विषय पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, समन्वयक डा विकास कुमार, कृषि वैज्ञानिक जितेंद्र आर्य ने किया। बघरा ब्लाक के 19 विद्यालयों के 470 बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल स्लोगन, नाटिका, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी आदि में भाग लिया। वैज्ञानिकों जितेंद्र आर्य, डॉ संजीव कुमार, कनकपाल रावत, भूपेन्द्र सिंह, तेजप्रताप आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। मॉडल प्रतियोगिता में केके इंटर कालेज, बघरा के सागर व सावन, जवाहर नवोदय विद्यालय के उदित राणा व अनिकेत को प्रथम स्थान मिला। सूर्यांश, अभिनव, विशाखा, के मॉडल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की सिमरन पाल, कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा के अभिषेक पाल, किसान मजदूर इंटर कालेज जसोई के अंकुर सैनी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। कोष्ठक प्रतियोगिता में शैली, अंशुल सैनी, शिखा शर्मा ने बाजी मारी। स्लोगन प्रतियोगिता में मोक्षी व कनक को प्रथम, अरशी को द्वितीय, निशा को तृतीय स्थान मिला। व्याख्यान प्रतियोगिता में नभिया को प्रथम, निशा मलिक को द्वितीय व सावन कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन पवन कुमार शर्मा ने किया। राजीव राठी, अनीश अहमद, अभिषेक गर्ग, रोहित कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें