हल्दौर। होली का पर्व शांतिमय ढंग से मनाए जाने को लेकर पुलिस गंभीर है। थाना प्रभारी रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में बुधवार की सुबह करीब दस बजे नगर के मुख्य मार्गों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके बाद थाना परिसर में होली के अवसर पर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पैजनियां के पूर्व प्रधान मुन्नालाल सैनी ने अपने पड़ोसी गांव मलपुरा में करीब डेढ़ माह पूर्व भैंस चोरी के मामले में फरार अन्य दो चोरों को पकड़ने व नगर व गांवों के बेगुनाह लोगों को पुलिस द्वारा परेशान न करने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी ने निरीक्षक ने शरारती तत्वों व हुडदंगियों पर पैनी निगाह रखने, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस गांव-गांव जाकर मुचलकों की लिस्ट में शामिल बेगुनाह लोगों के नाम हटा देगी। शांति समिति की बैठक में पालिका अध्यक्ष अमर सिंह, पम्मी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, राजीव त्यागी, सरदार अभिषेक, अनिल सिंह, भाकियू जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रधान, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल सिंह ने किया।