फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती छात्रों ने पुलिस की शरण ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना पुलिस चौकी पर अज्ञात बाइक सवार ग्रामीण मदरसा के दो छात्रों को छोड़ कर चला गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान 9 वर्षीय सलीम तथा 10 वर्षीय कलीम पुत्रगण शमीम ने बताया कि उनके पिता शमीम मखियाली के मदरसा में उन्हें पढ़ने के लिए छोड़ गए थे। छात्रों का आरोप था कि अध्यापक उनको परेशान करते हैं। जिससे वे मदरसा से चले आए हैं। मोरना चौकी प्रभारी तेजसिंह यादव ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि दोनों सगे भाई छात्र थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली स्थित मदरसा इमदादुल उलूम में पढ़ते हैं। जिनको उनके पिता द्वारा बुधवार के दिन मदरसा में छोड़ा गया था। वहां मन न लगने पर दोनों छात्र मदरसा से भाग आए। मदरसा के अध्यापकों को सूचना देकर छात्रों को उनको सुपुर्द कर दिया गया। दोनों छात्र करावल नगर, भजनपुरा, दिल्ली के रहने वाले हैं। छात्रों की माता शबाना खातून से फोन पर बातचीत की गई। मां ने बताया कि उनके दोनों बेटे शरारती हैं, मदरसे में मन न लगने के कारण बच्चे मदरसा से चले आए थे। मदरसा के अध्यापक उनके दूर के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें