बुढ़ाना। खाद्य विभाग की टीम के प्रभारी प्रेमचन्द सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव के साथ बृहस्पतिवार को कस्बे के चंधेडी रोड पर पहुुंचे। इस टीम ने चंधेडी रोड पर तेल और आटे की दुकान पर छापा मारा। इससे बाजार मे हड़कंप मच गया। टीम ने रविंद्र की दुकान से आटे और सरसों के तेल के नमूने लिए। दोनों अधिकारियों ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए लैब पर भेजा जाएगा। नमूने फेल होने की स्थिति में दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।